स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्रदर्शन के दौरान घायल की आर्थिक मदद के लिए गुगल पे नंबर किया जारी

 भाजपा सांसद के घेराव के दौरान घायल की आर्थिक मदद इस तरीके से भी कर सकते हैं !



किसान संगठनों द्वारा भाजपा- जजपा नेताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने का पहले ही ऐलान किया गया है। अब तक किसान मुख्य रुप से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली सहित अनेक नेताओं का विरोध कर चुके हैं। 5 नवंबर को नारनौंद में भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा एक कार्यक्रम में पहुंचे तो किसानों ने उनका विरोध किया। इस दौरान सातरोड़ गांव के कुलदीप अज्ञात परिस्थितियों में घायल हो गया। वहीं किसानों का कहना है कि कुलदीप को सांसद रामचन्द्र जांगड़ा के निजी सुरक्षाकर्मियों ने चोट मारी है और  पुलिस ने भी सांसद की गाड़ी पर हमला करने का मामला दर्ज किया है। हालांकि ये सब जांच का विषय है। फिलहाल हांसी एसपी घेराव के दौरान मंच से ऐलान किया गया है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल कुलदीप के उपचार में बहुत ज्यादा खर्च हो रहा है और उसकी आर्थिक मदद किसानों द्वारा की जा रही है। इसको लेकर किसान संगठनों ने विचार करके गुगल पे करने के लिए एक नंबर जारी किया है। जिस किसी भाई व गांव ने कुलदीप के उपचार में मदद करनी है तो वो ‌9466911486 नंबर जोकि जगबीर माजरा के नाम से है। इस पर‌ गुगल पे कर सकता है। किसान संगठनों ने इसके बैंक खाते की पूरी स्टेटमेंट ले ली है कि इस खाते में जगबीर के कितने रुपए जमा हैं। वहीं कुलदीप के उपचार में खर्च होने वाले एक एक रुपए का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |