स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जमीन के टुकड़े के लिए बहू ने सास का किया कत्ल

जमीन के टुकड़े के लिए बहू ने सास का किया कत्ल:

बहू ने मायके वालों के साथ मिलकर चाकू से किए 10 वार; अपने नाम करवाना चाहती थी प्रॉपर्टी


जमीन जायदाद पाने की लालसा में मनुष्य इतना अंधा हो जाता है कि उसको अपने पराए की भी पहचान नहीं रहती और वो किसी भी हद तक गिर सकता है। आज जमीन जायदाद के लिए भाई भाई का दुश्मन बना बैठा है । औरत को मां, बहन का दर्जा इसलिए दिया गया है कि उनके अंदर प्रेम, स्नेह और त्याग की मूर्त कहा जाता है। लेकिन इस कलयुग में ऐसी अनेक घटनाएं देखकर या सुनकर कलेजा फट जाता है कि एक औरत ने जमीन जायदाद व चंद पैसों के लालच में आकर अपनों को ही मौत के घाट उतार दिया। 

आपको लितानी में रेलूराम पूनिया हत्या कांड तो याद होगा ही। जिसमें हंसते खाते पूरे परिवार को उसकी ही बेटी और दामाद ने रात के अंधेरे में मौत की नींद सुला दिया था। इस घटना का जिक्र में किसी को दुःख पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि ये हाई प्रोफाइल मामला आज भी मनुष्य को झंकौर कर रख देता है और मनुष्य को इस तरह का कदम उठाने से पहले अच्छे बूरे की यादें ताजा कर देता है। 

ऐसा ही मामला 

भिवानी में जमीन के लालच में एक बहू ने अपनी ही सास को मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग महिला पर एक-दो नहीं, बल्कि चाकू से 10 बार वार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिछले काफी समय से बहू सास पर जमीन-जायदाद खुद के नाम कराने को लेकर दबाव बना रही थी। मना करने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

मृत महिला के बेटे ने सारी घटना पुलिस को बताई कि किस तरह उसकी आंखों के सामने उसकी बेरहम पत्नी और उसके मायकों वालों ने मिलकर उसको बांध दिया और उसकी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |