स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भूपेंद्र हुड्डा के खास को कांग्रेस ने भेजा नोटिस, इनेलो नेता की बात पर लगी मोहर


 *भूपेंद्र हुड्डा के खास को कांग्रेस ने भेजा नोटिस*


*इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला की बात पर लगी मोहर*


कुमारी शैलजा ने लगाए भूपेंद्र हुड्डा के नजदीकी पर भाजपा की मदद करने के आरोप



विधान सभा क्षेत्र ऐलनाबाद के उपचुनाव-2021 में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान आपकी भूमिका नकारात्मक रही है। मतदान से पूर्व आप एक वीडियो में यह कहते हुए दिखाई भी दे रहे हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहेगा आपकी गतिविधियों ने न केवल आपकी पार्टी विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है, बल्कि आपका यह बर्ताव पार्टी संविधान की उल्लंघना करने की श्रेणी में भी आता है।


इस नोटिस के माध्यम से आपसे स्पष्टीकरण मांगा जाता है कि आपके इस पार्टी विरोधी निर्णय के खिलाफ क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। आप अपना स्पष्टीकरण इस नोटिस के जारी होने की तिथि से एक सप्ताह के अंदर-अंदर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजने का कष्ट करें, अन्यथा यह समझा जायेगा कि आपको अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है और ऐसी स्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपने स्तर पर निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |