डीएपी खाद का लगेगा रैंक, किसानों की होगी परेशानी दूर
डीएपी खाद का लगेगा रैंक, किसानों की होगी परेशानी दूर
डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसान दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। प्रशासन हर रोज डीएपी खाद बांटने के भले ही दावे करती है। धरातल पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। आज फिर से किसानों को उम्मीद जगी है कि उनके जिले में डीएपी खाद का रैंक लगने वाला है।
हिसार की
उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि 10 व 11 नवंबर को जिले में 1800 मीट्रिक टन डीएपी पहुंच जाएगी। मंगलवार को जिले में 150 मीट्रिक टन (एनएफएल) डीएपी का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि किसानों को गेंहू की बिजाई के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी तथा निजी दुकानों पर सभी किस्मों का गेहूं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 10 नवंबर को 1300 मीट्रिक टन (चम्बल) डीएपी का सातरोड में रैक लग जाएगा। इसी प्रकार 10 व 11 नवंबर को 500 मीट्रिक टन (इफको) का फतेहाबाद जिले के भट्टू में रैक लगेगा। उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए गठित की गई टीमें नियमित रूप से दुकान/गोदाम की चेकिंग कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को खाद्य वितरण में अनियमितता पाए जाने पर चौधरी कृषि भंडार हांसी का खाद्ï लाइसेंस 14 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks