सामाजिक बुराइयों व पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाएगी ढांडा खाप
ढांडा खाप के प्रदेशाध्यक्ष बने देवव्रत मिर्चपुर
सामाजिक बुराइयों व पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाएगी ढांडा खाप
नारनौंद
: प्रदेश की महत्वपूर्ण ढांडा खाप की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने के
लिए गांव किठाना के सत्यनारायण महाराज मन्दिर में एक राज्यस्तरीय महापंचायत
हुई। प्रदेश के सभी जिलों से ढांडा राजवंश के ढांडा, माहिल, मावलिया,
महलान, महला और महलावत गोत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें सर्वसम्मति से
ढांडा खाप की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मिर्चपुर
निवासी प्रमुख समाजसेवी देवव्रत ढांडा को प्रदेशाध्यक्ष, धनोरी निवासी
जयलाल ढांडा को संयोजक, यमुनानगर जिले के कंडरोली निवासी देवेंद्र ढांडा को
कोषाध्यक्ष, बुडाना निवासी संदीप भारती को प्रदेश प्रवक्ता और डॉ जयभगवान
गतौली को प्रैस प्रवक्ता चुना गया है। खाप की कार्यकारिणी के गठन के बाद कई
प्रस्ताव पारित किए गए और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का
फैसला लिया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को
आर्थिक प्रोत्साहन और सम्मानित करने पर भी सहमति बनी है। पांच साल के लिए
ढांडा खाप की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। खाप के नए प्रधान
देवव्रत ढांडा ने कहा कि उनकी खाप प्रदेश से नशा, दहेज प्रथा, कन्या
भ्रूणहत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाएगी। वहीं प्रदेश
स्तर पर गांवों में सफाई व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान पर भी
काम किया जाएगा। इस अवसर पर मीरा मिर्जापुर, मास्टर सूबेसिंह संगतपुरा,
कर्नल रामप्रताप कवांरी, रामफल गतौली, कुलदीप ढांडा, रामफल किठाना, नरेश
ढांडा, अजमेर ढांडा, रविन्द्र ढांडा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks