स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शादी में फायरिंग से दुल्हे के दोस्त की मौत, इकलौता चिराग भी ....

 चंद लम्हों में खुशी मातम में तब्दील

नारनौंद- शादी समारोह में काफी बार खुशियां मातम में बदल जाती है। उसके बावजूद भी लोग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला क्षेत्र के गांव पुट्टी समैण में सोमवार रात को शादी में जयमाला कार्यक्रम के दौरान की गई फायरिंग ने एक घर के इकलौते चिराग की जिंदगी लील ली। 

  महम निवासी सोनू अपने दोस्त की बहन के लड़के विनय की शादी में शामिल होने के लिए घर से गया था कि जब वो बारात में नारनौंद क्षेत्र के गांव पुट्टी में सोमवार रात को पहुंचे तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये नाच गाना व ढुकाव के दौरान की जाने वाली फायरिंग से किसी घर के इकलौते बेटे की जान पर भारी पड़ने वाली है। दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे को जयमाला पहना रहे थे और चारों तरफ डीजे पर कोई डांस कर रहा था तो इसी दौरान किसी ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली सोनू के सीने में जा लगी। जिसके कारण ‌सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और अफरा तफरी मच गई। आसपास खड़े के दोस्त तुरंत ही महम के एक अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बास पुलिस मौके पर पहुंची और सोनू के पिता आजाद के ब्यान पर मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। वहीं शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

बाक्स

मृतक सोनू के मामा घिराय निवासी ने बताया कि उसकी बहन के दो लड़कें थे। जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है और सोनू की इस हादसे में मौत हो गई।

गोली चलाने वाले युवक को पुलिस करेगी गिरफ्तार

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विजय पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है। शादी में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शादी समारोह में इस तरह फायरिंग नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इस तरीके से मनाई जा रही खुशी दूसरों पर भारी पड़ती है। इससे परहेज करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |