सिमेंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या, भतीजा गंभीर रूप से घायल
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, पुरानी रंजिश का लगाया जा रहा है अंदेशा
कर्मी
जींद- रोहतक रोड़ जींद पर एक सिमेंट व्यापारी व उसके भतीजे पर मंगलवार की सुबह अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और चारों तरफ नाकेबंदी करके बदमाशों की तालाश शुरू कर दी है। वहीं सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमेंट व्यापारी 55 वर्षीय श्यामसुंदर अपनी दुकान के काउंटर पर बैठे हुए चाय पी रहे थे कि बदमाश आए और उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली चलाने की आवाज सुनकर उसका भतीजा हन्नी बाहर आया तो बदमाशों ने उसको भी गोली मार दी। जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बदमाश रोहतक रोड़ की तरफ भाग गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने श्याम सुन्दर को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर एसपी नरेंद्र बिजरानिया पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक श्याम सुंदर अपने भाई पुरूषोत्तम पर 2017 में जानलेवा हमले का मुख्य गवाह था।
डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। चाचा व भतीजा पर दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान की जा रही है। सीआईए की दो टीमें आरोपितों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित
ठिकानों पर छापेमारी की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks