स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी लेना चाहिए हिस्सा - जगदीप लोहान


नारनौंद : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडा खेड़ी की छात्राओं ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित लीगल लिटरेसी की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 विद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीप लोहान ने बताया की छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि उनका बौद्धिक विकास सही तरीके से हो सके इसीलिए स्कूल में लगातार अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई जाए रही हैं। लीगल लिटरेसी की इंचार्ज मैडम शिल्पा ने बताया कि आज हुई प्रतियोगिता में मधु पुत्री अजमेर ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और कीर्ति पुत्री जसवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तनु पुत्री बलजीत ने पोयम रेसिटेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य महोदय व लीगल लिटरेसी की इंचार्ज मैडम शिल्पा जी ने इनाम वितरित किए विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की अन्य गतिविधियों पर भी पूर्ण रुप से ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय का सारा स्टाफ मौजूद था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |