दीपक लोहान चुने गए बार एसोसिएशन के प्रधान
दीपक लोहान बने नारनौंद बार एसोसिएशन के प्रधान
नारनौंद : बार एसोसिएशन नारनौल का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें दीपक लोहान को प्रधान चुना गया। जल्द ही कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया जाएगा। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने फूल माला डालकर नवनियुक्त प्रधान का जोरदार स्वागत किया।
नारनौल बर एसोसिएशन का चुनाव
सर्व समिति से करवाया गया जिसमें ज्ञान प्रकाश लोहान को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया उनकी देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दीपक लोहान को बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है। नवनियुक्त प्रधान दीपक लोहान ने बताया कि बार एसोसिएशन ने जो जिम्मेवारी सौंपी है। उसको वह पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ निभाएंगे और उनके हकों की लड़ाई के लिए वह हमेशा अग्रणी रहेंगे। जल्द ही एसोसिएशन के सदस्यों से सलाह मशवरा करके कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर संदीप लोहान, कृष्ण काजल, दलबीर दुहन, सुनील परिहार, सुशील शर्मा, भानीराम,प्रदीप लोहान, संदीप शर्मा, रविंदर ढांडा, कुलदीप भाटीवाल, पवन, जयवीर, देवेंद्र गौतम, अर्जुन ढांडा, भगत लोहान इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks