स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्रत्येक महिला को देंगे एक एक हजार रुपये प्रति माह - केजरीवाल

नई दिल्ली : पंजाब में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। हर कोई मतदाताओं को लुभाने वाले चुनावी वायदे कर रहा है। ताकि उनकी पार्टी की सरकार प्रदेश में बन सके। पंजाब दौर के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में महिलाओं को लुभाने के लिए ऐसा ही बड़ा ऐलान किया है कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनती है तो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक महिला को एक एक हजार रुपए देंगे। 

 दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा में दौरे पर थे. सीएम केजरीवाल ने यहां महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया है।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के अकाउंट में हर महीने में 1,000 रुपये दिए जाएंगे. अगर एक घर में तीन महिलाएं हैं तो उन सबके अकाउंट में अलग-अलग रुपये दिए जाएंगे. जिन महिलाओं को पेंशन मिल रही है, उसके अलावा भी उनको ये रुपये मिलेंगे. यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा. पूरी दुनिया में आज तक किसी भी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर ऐसा काम नहीं किया है.


केजरीवाल ने किया ये बड़ा चुनावी वादा

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में फर्जी केजरीवाल घूम रहा है. मैं यहां जो भी वादा करता हूं, वह वही दोहराता है. पूरे देश में, केवल एक आदमी, केजरीवाल, आपके बिजली बिल को शून्य पर ला सकता है तो उस नकली केजरीवाल से सावधान रहें.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |