जैन साध्वियों ने माजरा से किया विहार
जैन साध्वियों ने माजरा से किया विहार
नारनौंद : उपमंडल के गांव माजरा स्थित जैन मंदिर में धर्म मुनि महाराज की शिष्या अर्पण प्रज्ञा महाराज एवं वैशाली प्रभा महाराज, ध्रुव महाराज, प्रशस्त महाराज व संचय महाराज ठाणे पांच का चौमासा आयोजित था। जहां भगवान महावीर की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए त्याग, तपस्या, शांति व अहिंसा के लिए प्रेरित किया। आज चौमासा संपूर्ण होने पर चौमासा उठाकर माजरा से नारनौंद के लिए विहार किया गया। इस विहार यात्रा में माजरा गांव की सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उनके साथ नारनौंद तक साथ आए। स्वामी महाराज महावीर भगवान की शिक्षाओं का प्रचार करने वाले रोशन गुरु जी महाराज, धर्म मुनि जी महाराज, अर्पण प्रज्ञा महाराज एवं वैशाली प्रभा महाराज आदि की जय जयकार करते हुए गांव माजरा से नारनौंद के मुख्य बाजार होते हुए प्रवेश किया। आज विहार का समापन खांडा मोड स्थित सेठ धर्मपाल मित्तल के आवास पर हुआ। इस अवसर पर चौमासे के साथ चलने वालों में धर्मपाल मित्तल, सज्जन सैनी,आशु मित्तल, रामअवतार मित्तल, रोशन गोयल, राधेश्याम सैनी, समुंदर, राजेश सैनी, राजवीर खेड़ी वाले, हनुमान प्रसाद, घनश्याम जिंदल व सूरजभान के अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks