स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

27 नवम्बर को अम्बाला में जुटेगी देशभर की महान हस्तियां

*हरियाणा के अम्बाला में होगा शिक्षा का महाकुंभ*


27 नवम्बर को अम्बाला में जुटेगी देशभर की महान हस्तियां 

देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में अपना जलवा बिखरे चुके शिक्षाविदों का होगा महान जमावड़ा


अम्बाला :~फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एव निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलभूषण शर्मा ने रच दिया हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय।

27 नवम्बर 2021 को अम्बाला में जुटेगी देशभर की महान हस्तियां जिन्होंने देश मे शिक्षा को बचाने के लिए अपना पूरा जीवन दाव पर लगा दिया।

इस समारोह के मुख्यतिथि होंगे हरियाणा राज्य माननीय महामहिम राज्यपाल हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय जी जिन्होंने निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष के आग्रह को स्वीकार करते हुए शिक्षा के महाकुंभ मंथन कॉन्फ्रेंस के मुख्यातिथि बनने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।


गौरतलब हैं कि निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलभूषण शर्मा का जीवन शिक्षा को बचाने के लिए अर्पित रहा हैं जिन्होंने देशभर में शिक्षा की अलख जगाने के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र को बचाने के लिए अपना आधा जीवन अर्पित कर दिया और दिन रात प्राइवेट स्कूलों को बचाने के लिए लगे हुए हैं।


कलभूषण शर्मा का कहना हैं हमारा उद्देश्य शिक्षा को बचाना हैं अगर हैं अगर शिक्षा को बचाया जाएगा तो शिक्षक के साथ साथ प्राइवेट स्कूल अपने आप बच जाएंगे

 निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के शासनकाल में चंडीगढ़ के मटका चौक पर हरियाणा के हजारो प्राइवेट स्कूल संचालको को इक्कठा करके ओर वहां प्राइवेट स्कूलों के अस्त्तित्व को बचाने को लेकर प्रदर्शन करके चर्चा में आये थे उस प्रदर्शन के दौरान उन्हें कई दिनों तक जेल तक जाना पड़ा लेकिन हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे ताकि हजारो प्राइवेट स्कूल संचालक जो शिक्षा के माध्यम से अपना जीवनयापन कर रहे हैं उनका ओर उनके परिवार का पालन पोषण होता रहे हैं और साथ ही शिक्षा को बचाया जा सके*


*वर्तमान में कलभूषण शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं और निसा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो संगठन वर्तमान में देश भर के अलग अलग राज्यो में अपना कार्य कर रहा हैं और शिक्षा के क्षेत्र को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा हैं*

👇🏻

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |