स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में गुरु नानक देव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

 


सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में गुरु नानक देव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया 


नारनौंद : सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल मोठ में सदन शहीद राजगुरु द्वारा गुरु नानक देव जी का 552 वां जन्मदिन बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया I गुरु पर्व के इस शुभ अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर अनूप लोहान, प्रिंसिपल सुरेंदर बेरवाल द्वारा दीप प्रजलित कर ‘गुरु नानक देव जी’ को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर नित्नेम का पाठ व् शब्द कीर्तन किया गया। प्रिंसिपल ने गुरु नानक देव की शिक्षा के बारे में प्रकाश डाला व् बच्चों को गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में लागु करके अपने जीवन को सार्थक बनाने और उनके पचीनो पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कविताएं, शब्द व् भजन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से बाबा नानक देव की शिक्षाए व् जीवन परिचय प्रस्तुत किया। अंत में पंच प्यारयो ने शब्द गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रिंसिपल सुरेंदर बेरवाल द्वारा गुरुजीत, मलकीत, लक्ष्य को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत में स्कूल प्राचार्य द्वारा राजगुरु सदन के सभी अद्यापको व् सदन इंचार्ज देवेन्दर को कार्यक्रम के सफल का श्रेय दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |