दो कारों की भिड़ंत में महिला घायल
दो कारों की भिड़ंत में महिला घायल
नारनौंद : जींद भिवानी रोड़ पर मदनहेड़ी मोड़ के पास दो कारों के आपस मे टकरा जाने से एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने दूसरे कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करूक्षेत्र जिले के लाडवा
के गांव सलेमपुर निवासी विनती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 15 नवंबर
की रात करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ राजस्थान के जयपुर से अपने घर
जा रहे थे। जैसे ही वो बास के गांव मदनहेड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो सामने
जींद की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।
जिसमें उसको चोट लगी और उनकी कार में भी काफी नुकसान हुआ है। उसके बाद
उसके परिजन उसको इलाज के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में ले गए जहां से
उन्हें हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईपीसी की
धारा 279, 336, 337 व 427 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks