स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज

 

दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज


 


नारनौंद। बास क्षेत्र के गांव उगालन की एक बेटी ने दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता उगालन निवासी 22 वर्षीय पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 7 दिसम्बर 2020 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुरालजन उसके साथ कम दहेज लाने को लेकर मारपीट करने लगे और उसको अकसर घर से निकाल देते थे। जिसमेें पति प्रवीण, ससुर शीलक राम, सास राजबाला, ननद संध्या व प्रीति दहेज के लिए अकसर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल देते थे। पति हररोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इस सब से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयाश की किया था। उसके बाद हर रोज की उनकी दहेज मांगने व मारपीट करने से तंग आकर उसने कानून का सहारा लिया और इसकी शिकायत हांसी के एसपी को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के पर 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 498ए, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |