स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद तीन ट्रांसफार्मरों की क्वाइल व तेल चोरी

 

 तीन ट्रांसफार्मरों की क्वाइल व तेल चोरी
नारनौंद : गांव खेड़ी लोहचब के खेतों से एक ट्रांसफार्मर की क्वाइल व तेल चोरी हो गया। किसान ने इसकी सूचना बिजली निगम को दी। खेड़ी लोहचब निवासी किसान सुभाष चन्द्र ने बताया कि उसके खेत में 16 किलोवाट का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जब वह 24 अक्टूबर को सुबह खेत मे गया तो ट्रांसफार्मर चोरी हुआ मिला। वहीं नारनौंद निवासी रामअवतार व रामनिवास के खेतों से भी 16 किलोवाट का ट्रांसफार्मर एक नवंबर की रात को चोरी हो गया। किसानों ने इसकी सूचना निगम के जेई बलकरण सिंह को दी। उसने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ट्रांसफार्मरों से क्वाइल व तेल चोरी हुआ मिला। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बिजली निगम के एसडीओ को दी। एसडीओ मनदीप कुंडू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 136 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |