स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

30 नवंबर तक बनाए जाएंगे नए वोट - एसडीएम विकास यादव

 

 30 नवंबर तक बनाए जाएंगे नए वोट - एसडीएम विकास यादव



नारनौंद : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी  को क्वालीफाइंग तिथि मानकर 30 नवंबर तक नए वोट बनाए जाएंगे। यह जानकारी नारनौंद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम विकास यादव ने बुधवार को उपमंडल परिसर में आयोजित की गई बैठक में दी। 
          उन्होंने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए 13 व 14 नवंबर तथा 27 व 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ मतदान केंद्र पर विशेष शिविर लगाकर दावे और आपत्तियां भी प्राप्त करेंगे। सभी पात्र व्यक्ति जिनकी निर्धारित तिथि को आयु 18 वर्ष हो जाती है तथा वे भारत वर्ष के नागरिक हैं तो उनके वोट बनाए जाएंगे। एक भी पात्र व्यक्ति महिला या पुरुष वोट बनवाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि 13 व 14 नवंबर तथा 27 व 28 नवंबर को मतदान केंद्रों पर तथा शेष कार्य दिवसों में बीएलओ के पास जाकर वोट बनवाए जा सकते हैं। बैठक में चुनाव कार्यालय से सहायक स्नेह कुमार, निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार व रीना, सुपरवाईजर तथा बीएलओ भी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |