नारनौंद :युवक का रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्ज
नारनौंद
: गांव कोथ कलां के एक युवक का रास्ता रोककर तीन युवकों पर मारपीट का आरोप
लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
कर जांच शुरू कर दी है।
कोथ कलां निवासी रवि
ने बताया कि वह पांच नवंबर को वो अपने दोस्त अंकित एक पॉल्ट्री फार्म पर
मजदूरी के लिए गए हुए थे। जब शाम को करीब साढ़े आठ बजे घर आने के लिए मुर्गो
वाली गाड़ी में बैठ कर आ रहा था। जैसे ही वह गांव में गाड़ी से उतरा वहां
पर मौजूद कोथ कला निवासी जस्सा, विकास व गोलू ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर
दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया। उसको जान से मारने की धमकी
देते हुए मौके से फरार हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks