डाटा , जल की एक-एक बूंद बचाने के लिए लोगों में लाए जागरूकता
जल की एक-एक बूंद बचाने के लिए लोगों में लाए जागरूकता
नारनौंद
: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर होने के उपलक्ष में राष्ट्रीय विधिक
प्राधिकरण प्राधिकरण द्वारा 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा
रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त सिविल जज व उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण के
आदेशानुसार गांव डाटा के कन्या महाविद्यालय में अधिवक्ता सुंदर शर्मा
द्वारा लीगल लिटरेसी कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में उपस्थित सभी
छात्राओं व प्राध्यापक गणों को लीगल अवेयरनेस एंड लीगल ऐड कैंप व वाटर
कंजर्वेशन के बारे में विस्तार पूर्वक कानूनी जानकारी दी उन्होंने कानूनी
नियम समझाते हुए बताया कि केवल धन से न्याय नहीं मिलता गरीब निस्सहाय
व्यक्ति होने पर भी न्याय से वंचित नहीं रह सकता। इसका प्रावधान संविधान के
अनुच्छेद 39 ए में है। जल संरक्षण के सदुपयोग के बारे में बताते हुए कहा
कि हमें जल का दोहन नहीं करना चाहिए। एक सीमा के बाद यह समाप्त हो जाता है
और प्रदूषित नहीं करना चाहिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम वातावरण को स्वच्छ
बना सकते है। इसके बाद महाविद्यालय की कन्याओं द्वारा सांस्कृतिक
कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देश भक्ति गीत गाए गए। इस अवसर पर
कॉलेज प्रभारी धर्मेंद्र, सुरेश कुमार, डाo संदीप कुमार, कुमारी रविता
रानी, प्रवीण रानी, देवा सिंह, जयकुमार, अशोक गुराणा इत्यादि विशेष तौर पर
मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks