किसान के जोश से सरकार व प्रशासन की बढ़ सकती है मुश्किल !
किसान के जोश से सरकार व प्रशासन की बढ़ सकती है मुश्किल !
नारनौंद,
भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा के विरोध के दौरान सातरोड़ गांव का एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं पुलिस ने दर्जनों किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसकी भनक लगते ही किसानों ने नारनौंद थाने का घेराव किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक उन पर दर्ज मामले निरस्त नहीं किए जाते और सांसद रामचन्द्र जांगड़ा सहित उसके आदमियों के खिलाफ जब तक ठोस कार्यवाही नहीं की जाती, तब तक किसान यहां से नहीं हिलेंगे। वहीं किसानों के रुख को देखते हुए नारनौंद में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दंगा निरोधक दस्ते की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। वहीं हांसी, हिसार, फतेहाबाद व जींद से भी ज्यादा संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया है। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रुप में पंचायती राज के एसडीओ जिले सिंह को नियुक्त किया गया है।
इन किसान नेताओं के पहुंचने की है संभावना
किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चंढुनी , अभिमन्यु कोहाड़, रवी आजाद, विकास सीसर सहित तमाम बड़े किसान नेताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
बाक्स
किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी व अभिमन्यु कोहाड़ शुक्रवार को भी नारनौंद पहुंचे थे और चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वो शनिवार को कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks