बाबा विशादा किसान सेवा केंद्र की गाड़ी गांव पेटवाड़ में तेल बेचती हुई पकड़ी पुलिस कर रही है मामले की जांच
बाबा विशादा किसान सेवा केंद्र की गाड़ी गांव पेटवाड़ में तेल बेचती हुई पकड़ी पुलिस कर रही है मामले की जांच
नारनौंद
: गांव उगालन के बाबा विशादा किसान सेवा केंद्र की पेट्रोल की गाड़ी गांव
पेटवाड़ में तेल बेचती हुई पेट्रोल पंप संचालकों ने रंगे हाथों पकड़ी और
इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर इसकी प्राथमिकी
रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गांव उगालन में बाबा विशादा किसान सेवा केंद्र के नाम से सुरेंद्र
पंघाल ने पेट्रोल पंप लगाया हुआ है। इस पेट्रोल पंप की गाड़ी गांव पेटवाड़
सहित अन्य गांव में भी घर घर जाकर लोगों को तेल उपलब्ध करवाती थी। पिछले
काफी समय से गांव पेटवाड़ में पेट्रोल पंप संचालक कृष्ण दुहन व गांव थूराना
में पेट्रोल पंप के मालिक हरिओम शर्मा इसकी शिकायत कर रहे थे। लेकिन मौके
पर उनको गाड़ी नहीं मिलती थी। शनिवार को उनको सूचना मिली की गांव पेटवाड़
में एक पेट्रोल पंप की गाड़ी घर-घर जाकर किसानों को तेल सप्लाई कर रही है।
तो दोनों मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन
के पदाधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर एसोसिएशन के सदस्य व पुलिस पहुंच
गई और उन्होंने गाड़ी को कब्जे में लेकर नारनौंद के थाने में लाया गया।
पंप के मालिक वहां पर वह कोई भी कागजात व लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। पुलिस
ने इस मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
बॉक्स
इस
बारे में बाबा विशादा किसान सेवा केंद्र के मालिक सुरेंद्र पंघाल ने बताया
कि मैं कोई गलत काम नहीं कर रहा। इसके लिए मैंने कंपनी से लाइसेंस अप्लाई
किया हुआ है। मैं पिछले तीन माह से विभिन्न गांव में घर घर गाड़ी भेज कर
तेल की सप्लाई देने का काम कर रहा हूं। किसान होने के नाते किसानों के घर
जा कर यह सेवा कर रहा हूं।
बॉक्स
जांच
अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया की फूड सप्लाई विभाग व पेट्रोल
पंप एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा इस गाड़ी को पेटवाड़ गांव में अवैध रूप से
घर घर जाकर तेल की सप्लाई देते हुए पकड़ा है। इनकी शिकायत के आधार पर
प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में
आरोपी पाए जाने पर पेट्रोल पंप के संचालक व गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई
अमल में लाई जाएगी।


Galat kam
जवाब देंहटाएं