Kaithal/नेता ने ASI से किया दुष्कर्म: संदीप गढ़ी ने शादी का झांसा देकर 5 साल रेप किया
Kaithal/नेता ने ASI से किया दुष्कर्म: संदीप गढ़ी ने शादी का झांसा देकर 5 साल रेप किया, गर्भवती हुई तो बच्चा गिराया, डराया-धमकाया
हरियाणा के कैथल जिले की सिटी थाना पुलिस ने महिला ASI की शिकायत पर जजपा नेता संदीप गढ़ी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संदीप ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक महिला की इच्छा के विरुद्ध शारीरिक व अप्राकृतिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर पत्नी के साथ मिलकर बच्चा गिराया और बदनाम करने के लिए अश्लील फोटो पर गंदे कमेंट करके महिला थाना व सिटी थाना में भेजे। साथ ही घर से गहने चुराकर सट्टा खेला और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
सिटी थाना के एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि महिला ASI शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 376(2)N, 377, 506, 380, 354C, 313, 509, 34 और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता एएसआई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति अलग कैथल की एक कॉलोनी में रह रही है। जनवरी 2016 में गांव गढ़ी निवासी संदीप पुत्र बलबीर उसे मिला। जो कहने लगा कि वे कुंवारा है और उससे शादी करना चाहता है। उसने उसे बहला-फुसला कर अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में ले लिया और शादी का झांसा देकर झूठ बोलकर उससे दोस्ती का रिश्ता बना लिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks