हरियाणा के इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद,17 नंवबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
हरियाणा के इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, 17 नंवबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
हरियाणा के 4 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
17 नंवबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिले गुरुग्राम ,फरीदाबाद, सोनीपत, और झज्जर के स्कूल बंद रहेंगे
बढ़ते हुए वायु प्रदूषण के चलते स्कूल बंद रखने का किया गया है फैसला
सब तरह के निर्माण कार्यों पर भी रहेगा बै
नगरपालिकाओं द्वारा कूड़ा कर्कट जलाने पर भी प्रतिबंध
पराली जलाने पर भी रहेगी रोक
दिल्ली एनसीआर में हवा इतनी दुषित हो चुकी है कि तंदुरुस्त व्यक्ति को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों व दमा से पीड़ित रोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ते वायु प्रदुषण को लेकर न तो केन्द्र सरकार गंभीर दिखाई दे रही थी और ना ही दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सरकार इस पर कोई विचार कर रही थी। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद कि हवा इतनी खराब हो चुकी है कि घरों में भी मास्क लगाना पड़ रहा है। उसके बाद दिल्ली सरकार ने आनन-फानन में कैबिनेट बैठक बुलाई और फैसला लिया कि सभी स्कूल कालेजों में एक सप्ताह तक छुट्टी रहेगी और कार्यालय भी बंद रहेंगे।
केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ने भी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों से कई महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन सख्ती से लागू करने को कहा और निजी प्रयोग में लाई जाने वाली गाड़ियों पर 30% कमी करने के आदेश दिए। ताकि उनके धुंए से जो हवा दुषित हो रही है उसमें कमी लाई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks