एक सप्ताह तक स्कूल कालेज रहेंगे बंद, सरकारी कार्यालय भी
एक सप्ताह तक बंद रहेंगे स्कूल कालेज, सरकारी कार्यालय भी
दिल्ली एनसीआर में हवा इतनी दुषित हो चुकी है कि तंदुरुस्त व्यक्ति को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों व दमा से पीड़ित रोगियों का तो और भी बूरा हाल है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद सरकार ने स्कूल, कालेजों सहित गाड़ियों के आवागमन, सरकारी कार्यालय में एक सप्ताह तक छुट्टी करने के आदेश दिए गए हैं। सही मायने में कहें तो एक सप्ताह तक लाकडाउन वाली परिस्थितियों से गुजरना होगा।
बढ़ते वायु प्रदुषण को लेकर न तो केन्द्र सरकार गंभीर दिखाई दे रही थी और ना ही दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सरकार इस पर कोई विचार कर रही थी। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद कि हवा इतनी खराब हो चुकी है कि घरों में भी मास्क लगाना पड़ रहा है। उसके बाद दिल्ली सरकार ने आनन-फानन में कैबिनेट बैठक बुलाई और फैसला लिया कि सभी स्कूल कालेजों में एक सप्ताह तक छुट्टी रहेगी और कार्यालय भी बंद रहेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हवा का लेवल काफी दुषित हो चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल कालेजों में एक सप्ताह तक छुट्टी करने का फैसला लिया गया है।ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई दुष प्रभाव ना पड़ सके। वहीं सरकारी कार्यालय भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगे और कर्मचारी घर से ही अपने काम को निपटाएंगे। वहीं निजी कार्यालयों की छुट्टी का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ने भी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों से कई महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन सख्ती से लागू करने को कहा और निजी प्रयोग में लाई जाने वाली गाड़ियों पर 30% कमी करने के आदेश दिए। ताकि उनके धुंए से जो हवा दुषित हो रही है उसमें कमी लाई जा सके।

Good
जवाब देंहटाएं