दादा देवराज जयंती आज, होंगे अनेक कार्यक्रम
दादा देवराज जयंती आज, होंगे अनेक कार्यक्रम
मेघावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
नारनौंद : दादा देवराज की काफी मान्यता है और लोहान गौत्र के लोग हरियाणा से ही नहीं बल्कि दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, एमपी और राजस्थान से नारनौंद में माथा टेकने आते हैं। कार्तिक मास की एकादशी को बहुत बड़ा मेला लगता है। वहीं समीति द्वारा रक्तदान शिविर, खेलों का भी आयोजन करवाया जाता है।
दादा देवराज धर्मशाला में लोहान जनहित एवं खेलकूद समिति की एक मीटिंग प्रधान शमशेर लोहान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 14 नवंबर को दादा देवराज की जयंती मनाने का फैसला हुआ। वही अलग-अलग क्षेत्रों में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मेधावी बच्चों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया। इस दौरान अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से एकता व भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा।
दादा देवराज जनहित एवं खेलकूद समिति के प्रधान शमशेर लोहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दादा देवराज की जयंती 14 नवम्बर को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान हवन यज्ञ, भंडारा, महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अलग-अलग राज्यों से भी लोग मत्था टेकने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में अतुल्य छाप छोड़ कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया जाए

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks