स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी

 पंजाब विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुईं हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में उतरने के लिए कमर कस चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही है। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को विधायक रूपिंदर रूबी ने ज़ोरदार झटका दिया है। मंगलवार की रात बठिंडा देहाती से आम आदमी पार्टी की विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।वहीं सूत्रों की मानें तो विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने बठिंडा देहाती के बजाए भुच्चो हलके से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश का इज़हार किया था लेकिन आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विधायकों के हल्के बदलने से इनकार दिया । विधाय रूबी के इस्तीफे के पीछे की एक वजह यह भी मानी जा रही है।  आज (बुधवार) शाम चार बजे कांग्रेस चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान रुपिंदर कौर रूबी कांग्रेस की सदस्यता ले सकती हैं। अरविंद केजरीवाल के मानसा और बठिंडा दौरे के दौरान भी रूबी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। सूत्रों की मानें तो रुपिंदर रूबी के इस्तीफ़ा देने के बाद आम आदमी पार्टी में इस्तीफों की लाइन लग सकती है। कई विधायक आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। विधायाक रुपिंदर कौर रूबी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व सांसदों और विधायकों की अंदेखी कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |