स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मेदांता अस्पताल में उपचार करवाना चाहते हैं तो पैसों की तंगी आड़े नहीं आने दूंगा - बलराज कूंडू

मेदांता अस्पताल में उपचार करवाना चाहते हैं तो पैसों की तंगी आड़े नहीं आने दूंगा - बलराज कूंडू

 



 

सांसद प्रकरण में घायल कुलदीप राणा को लेकर किसान संगठन तो भरपूर कौशिश कर ही रहे हैं। साथ में राजनीति लोग भी शामिल होने लगे हैं। वहीं किसान भी चार दिन नारनौंद थाने का घेराव करने के बाद से 8 नवंबर से हांसी में डेरा डाले हुए हैं और प्रशासन के साथ कोई समझौता होता दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासन की तरफ से सोमवार को ही साफ कर दिया गया था कि सांसद रामचन्द्र जांगड़ा व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले वो जांच करेंगे। लेकिन किसान पहले एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। जिसके कारण दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया था। हालांकि पुलिस द्वारा मंगलवार को जांच भी शुरू कर दी गई और उसके कुछ फोटो व वीडियो क्लिप मीडिया के साथ शेयर की है। लेकिन किसान इस जांच को किस नजरिए से देखते हैं वो तो उन पर निर्भर करता है। 


परिजन और किसान नेता अगर जरूरत महसूस करें तो किसान कुलदीप राणा सातरोड का इलाज मेदांता, अपोलो या अन्य किसी भी बड़े हॉस्पिटल में करवाएं। खर्च की परवाह ना करें, आपसे पहले मैं हॉस्पिटल में खड़ा मिलूंगा - बलराज कुण्डू।


कुंडू ने डॉक्टरों से चर्चा कर जाना किसान कुलदीप सातरोड का हालचाल।


कुलदीप को देखने डॉक्टर्स के साथ आईसीयू में गए विधायक बलराज कुंडू

 किसान नेताओं से मिलकर दिया हर संभव मदद का आश्वासन।


 बेहतर इलाज संभव हो वहां ईलाज करवाओ रुपयों की चिंता मत करना मदद के लिए मैं आपको आगे खड़ा मिलूंगा।


लेकिन बुधवार को महम से विधायक बलराज कूंडू घायल कुलदीप का हाल जानने हिसार पहुंचे। उन्होंने कुलदीप के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि अगर जरूरत महसूस करें तो किसान कुलदीप सातरोड का इलाज मेदांता या किसी भी बड़े हॉस्पिटल में करवाएं. खर्च की परवाह ना करें, आपसे पहले हॉस्पिटल में खड़ा मिलूंगा।



*- बलराज कुण्डू,विधायक महम*

1 टिप्पणी:

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |