कानूनी जागरूकता अभियान 12 से
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होंगे कानूनी जागरूकता शिविर: न्यायधीश संजीव काजला
हांसी ,10 नवंबर:
उपमंडल विधिक सेवाएं समिति के चेयरमैन व अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन श्री संजीव काजला ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उपमंडल के लोगों को कानून से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य को लेकर कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा है इसी कड़ी में 11 से 14 नवंबर तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 6 कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन करवाया जाएगा।
श्री संजीव काजला ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 11 नवंबर को खरबला गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लीगल लिटरेसी कैंप का आयोजन होगा। इस कैंप में वकील सुनील कुमार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर लागू की गई योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे। इसी दिन प्रेम नगर गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करवाया जाएगा। इस शिविर में वकील सुरजीत कुमार शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को हांसी शहर में चुंगी के पास स्थित राजकीय विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर में वकील कृष्ण कुमार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए लागू की गई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी । 13 नवंबर को ढाणा कला गांव में तथा खांडा खेड़ी गांव में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाल सड़क स्थित तथा गुराना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में वकीलों द्वारा सड़क सुरक्षा नियम तथा जल संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks