स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फर्जी अंक प्राप्त कर सब इंस्पेक्टरों के भविष्य पर लटकी तलवार, फर्जी अंक साबित हुए तो होगा केस दर्ज

फर्जी अंक प्राप्त कर सब इंस्पेक्टरों के भविष्य पर लटकी तलवार, फर्जी अंक साबित हुए तो होगा केस दर्ज

चण्डीगढ़ / पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर मुश्किल में फंसे, 5 अंक की तलवार लटकने से भविष्य को ख़तरे में भांव रहे हैं। अगर आपने जालसाजी व सांठ गांठ से अंक लिए है तो आपके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग। 


385 नए सब इंस्पेक्टर मुश्किल में फंसे:आयोग को 5 अंक पर शक; फर्जी मिले तो वापस लिए जाएंगे, धोखाधड़ी का केस भी दर्ज होगा। हरियाणा कर्मचारी भर्ती चयन आयोग (HSSC) द्वारा हाल ही में भर्ती किए सब इंस्पेक्टरों में से 385 अफसर मुश्किल में फंसने वाले हैं। क्योंकि आयोग को इनके 5 अंकों पर शक है। इस संबंध में आयोग को शिकायतें मिली हैं। कुछ अफसरों ने घर में नौकरी नहीं होने की झूठी बात बोलकर फर्जी 5 अंक हासिल किए हैं। ऐसे पात्रों को HSSC ने नोटिस जारी किया है, जिन्हें 22 नवंबर को खुद पेश होकर तहसीलदार से साइन करवाकर एक एफिडेविट देना होगा। सभी की विभाग द्वारा जांच करवाई जा रही है। जांच में 5 अंक फर्जी मिले तो पद वापस लिए जाएंगे और धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |