स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को झज्जर में होगी विशाल रैली - अनूप
स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को झज्जर में होगी विशाल रैली - अनूप
हिसार 13 नवंबर
पुरातत्व -संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को झज्जर में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक शनिवार को स्थानीय जननायक जनता पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय पार्टी कार्यकारिणी एवं हल्का अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जेजेपी जननायक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती और पार्टी के स्थापना दिवस को एक पर्व के तौर पर मनाती है। पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली रैली में हिसार से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देकर पार्टी के वायदे को पूरा करने का काम किया है। इससे प्रदेश के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।सरकार ने सरकारी सेवाओं में एकल पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करके युवाओं के लिए एक सराहनीय कार्य किया है, इससे बेरोजगार नवयुवकों के समय व धन की भी बचत होगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब होने वाली फसलों की मुआवजा राशि को बढाकर 15 हजार रूपये प्रति एकड़ किए जाने के निर्णय को सरकार की एक सार्थक पहल बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है। सरकार द्वारा जनहित के कल्याणार्थ भी अनेक योजनाएं शुरू की गई है जिनसे प्रत्येक नागरिक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुआ है।
जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान रमेश गोदारा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पार्टी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें। पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन- जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मास के दूसरे शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी एवं हल्का अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने हल्का स्तर पर भी संगठन की बैठकें आयोजित करके पार्टी का प्रचार- प्रसार करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को झज्जर में आयोजित होने वाली रैली के लिए जिला कार्यकारिणी के सदस्यों एवं हल्का प्रभारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश भी दिए।
बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव तरुण गोयल, अजय मलिक, एससी सैल के प्रधान ताराचंद ओढ, युवा जिला अध्यक्ष सिल्क पूनिया, जितेंद्र भयाना, अमित बूरा, रामकुमार भट्ट, राहुल, अनिल बालकिया, अमित ग्रोवर, भीम सिंह लोरा, अनूप धनखड़, उप प्रधान शमशेर ढूल, प्रहलाद सैनी, सुंदर रायपुर जयसिंह राजली, शमशेर सहित अनेक पार्टी की कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
फ़ोटो संलग्न


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks