स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

झज्जर / जलघर में डूबे दो भाई, अभी तक एक शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

 झज्जर / जलघर में डूबे दो भाई, अभी तक एक शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

  जलचर पर युवक गया हुआ था कि अज्ञात परिस्थितियों में जलघर के पानी से भरे टेंक में गिरकर डूबने लगा तो आसपास खड़े ‌लोगों ने शौर मचाया ‌और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक के बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को बचाने के लिए टेंक में कूद गया। जिसके बाद दोनों भाई टेंक में डूब गए। 

 जिले में बड़ा हादसा हो गया है। झज्जर रोड स्थित जलघर में शुक्रवार शाम एक युवक संदिग्ध परिस्थितयों में डूब गया था। जिसकी सूचना मिलने पर बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और उसे बचाने के लिए जलघर में छलांग लगा दी। इस तरह दोनों भाई ही जलघर के पानी में लापता हो गए। परिजनों, गोताखोरों की टीमों ने दोनों को तलाशने की खूब कोशिश की, मगर कोई भेद नहीं लगा। शनिवार को फिर से तलाश शुरू की गई और बड़े भाई का शव जलघर से बरामद कर लिया गया। जबकि छोटा भाई अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |