स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा में 15 नवम्बर को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

 हरियाणा में 15 नवम्बर को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा कमीशन बढ़ाने की मांग पिछले काफी समय से की जा रही है। लेकिन सरकार ने उनका कमीशन नहीं बढ़ाया तो पंप संचालकों में रोष हो गया और सभी एक दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद रखकर अपना विरोध जताएंगे। जिसके कारण सोमवार को प्रदेश के किसी भी पंप से तेल नहीं डाला जाएगा।

  देश में महंगाई चरम सीमा पर है। जिसके कारण खाने पीने के सामान से लेकर यात्रा करना भी महंगा हो गया है। वहीं जब तेल कंपनियां मुनाफे में चल रही हैं और पेट्रोल पंप संचालकाें के भी तो खर्चों में बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण वो बार बार सरकार व तेल कंपनियों से कमीशन बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार व तेल कंपनियां उनकी कोई सुध नहीं ले रही हैं। जिसके कारण उन्होंने हड़ताल पर जाने का विचार किया है। जिसके कारण 15 नवंबर सोमवार को प्रदेश भर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

हरियाणा पेट्रोल डीजल डीलर एसोसिएशन की ओर  एसोसिएशन के महासचिव रमेशवर चौहान ने कहा, हमने 15 नवंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है। हमारी मांग है कि हमें मिलने वाले कमीशन में बढ़ोतरी की जा। इसी मांग के लिए हरियाणा के सभी पेट्रोल पंप 15 नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |