महम/आरओ प्लांट की आड में चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
महम/आरओ प्लांट की आड में चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ !
महम में आरओ प्लांट की आड में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक की शराब पर पड़ी सबसे बड़ी रेड में मिली अवैध शराब फैक्ट्री के तार अब सीधे राजस्थान से भी जुड़ गए हैं। पुलिस अभी तक हिसार के बयानाखेड़ा गांव निवासी राकेश को मुख्य आरोपित समझ रही थी, लेकिन पूछताछ में पता चला कि सरगना कोई और ही है। एसआइटी ने आरोपित राकेश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में राजस्थान के रूप सिंह का नाम सामने आया है, जिसके इशारे पर ही यह फैक्ट्री चल रही थी। पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपित रूप सिंह राजस्थान में होटल भी चलाता है। शराब की खाली बोतल, ढक्कन और लेबल वहीं से बनकर आते थे। वह कभी-कभार ही यहां पर आता था।
रूप सिंह के बाद फैक्ट्री की देखरेख का जिम्मा बयानाखेड़ा गांव के ही मोनू पर था। फैक्ट्री लगाने के लिए मशीन का बंदोबस्त भी मोनू ने ही किया था। जिस जमीन में यह फैक्ट्री लगाई गई थी वह डेरे के बाद दलेल गिरी के नाम पर है। दलेल गिरी से यह जमीन राकेश ने ही आरओ प्लांट लगाने के लिए किराये पर ले रखी थी। बाबा दलेल गिरी की इस फैक्ट्री में क्या भूमिका है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन जिस तरीके से राजस्थान के रूप सिंह का नाम सामने आया है कि उससे आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री को कई लोग मिलकर चला रहे थे। जिसके तार पंजाब से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल एसआइटी आरोपित को राजस्थान लेकर गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks