स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिहार के पुर्णिया में गूंजा राम नाम का डंका, जरुरत मंदो की मदद कर मनाया सांई मस्ताना जी महाराज का अवतार दिवस

बेपरवाह मस्ताना जी महाराज के जन्म माह भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें जिसमें 14 जरूरतमंद परिवार को कंबल दिया गया।

ग्राम सिसवा बी कोठी पूर्णिया - तहलका न्यूज 
 डेरा सच्चा सौदा सिरसा मानवता भलाई कार्यों को लेकर पूरी दुनिया में विख्यात है। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक सांई बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज ने लोगों को बुराईयों से छुटकारा दिलाकर राम नाम का जाप करते हुए मानवता भलाई के काम करने की प्रेरणा दी। उन्हीं के मार्ग दर्शन पर चलते हुए संगत आज भी उनके द्वारा दी गई शिक्षा का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रही है।

जिम्मेदारों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संस्थापक सांई बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था और मौजूदा डेरा प्रमुख ‌संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने साईं जी के कारवें की अलख दुनिया के कौने कौने में जगाकर लोगों को इंसानियत का पाठ पढ़ाया। पूज्य गुरू जी की प्रेरणा पर‌ चलते हुए साध संगत 135 मानवता भलाई ‌के काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बिहार ‌के पूर्णिया जिले में साध‌ संगत ने साईं शाह मस्ताना जी महाराज ‌का पावन जन्मदिवस पर नाम चर्चा का आयोजन किया। जिसमें आसपास की हजारों ‌की‌ संख्या में संगत ने राम नाम की चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान  दर्जनों गरीब व असहाय लोगों को रसोई का राशन, गर्म। कपड़े व अन्य सामान दिया गया।

2 टिप्‍पणियां:

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |