स्कार्पियो व ट्रक की टक्कर में एक की मौत
जुलाना में हुआ दर्दनाक हादसा , ट्रक ने स्कार्पियो में मारी टक्कर, एक की मौत
ट्रक चालक ट्रक छोड़कर से फरार।
ब्रेकिंग जींद
जींद रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी स्कूल के पास की घटना हुई है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।मृ की पहचान अनिल वासी करसोला जुलाना के रूप में हुआ।
राष्ट्रीय राजमार्ग 352 रोहतक जींद पर एक स्कार्पियो व ट्रक टक्कर होने से स्कार्पियो सवार युवक की मौत होने का मामला सामने आया पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बताया कि हरकेश निवासी करसोला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मैं व मेरा चाचा अनिल कुमार हम दोनों अनिल की स्कारपिओ गाडी नम्बर HR 31R6742 में सवार होकर
जींद किसी काम से गए हुए थे और काम निपटा कर वापिस अपने गांव आ रहे थे कि हम सोनिया इन्टरनैशनल स्कूल के
पास पहुचे तो सामने से एक नाम पता नामालूम ट्रक चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार लापरवाही से चलाता हुआ आया और स्कार्पिओ को सीधी टक्कर मार कर एक्सीडैन्ट कर दिया। जब में गाडी से नीचे उतरा तो ना पता मालूम ट्रक चालक अपने ट्रक नम्बर HR 73-7197 को मौका पर छोड़ कर भाग गया। फिर मैने अनील को सम्भाला तो अनिल कुछ भी नहीं बोल रहा था । उसे ईलाज के लिए CHC जुलाना ले आये जहां पर
डा साहब ने अनिल को मृत घोषित कर दिया जो नाम पता
नामालम ट्रक चालक ने अपने ट्रक को तेज गफलत लापरवाही से हुआ।
पुलिस ने हरकेस के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त करके चालक की तालाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks