स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Narnaund-16-koth-Villageपानी के मामले को लेकर किसान को जेली व कसी मारकर किया घायल

पानी के मामले को लेकर किसान को जेली व कसी मारकर किया घायल

नारनौंद के गांव कोथ कला मैं पानी विवाद को लेकर किसानों में हुए आपसी झगड़े में एक किसान को 2 किसानों द्वारा जेली व कसी मारकर घायल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में 45 वर्षीय किसान कर्मवीर निवासी कोथ कलां ने बताया कि मेरे पिताजी 8 एकड़ जमीन के मालिक थे। हम चार भाई हैं जिसमें हमने आपस में जमीन व पानी का बंटवारा किया हुआ है। जिसमें से मेरे हिस्से 2 एकड़ जमीन आई हुई है जिस पर मैं स्वयं खेती करता हूं। रविवार को मेरा पानी का वार था। 14 नवंबर रविवार को मैं अपने खेत में अपनी बारी का पानी लगा रहा था। उसी समय सिया पुत्र किशन, अमन पुत्र जयभगवान दोनों मेरे खेत में आए। सिया अपने हाथ में कस्सी लिए हुए था व अमन अपने हाथ में जेली लिए हुए था। उन्होंने मेरे खेत का पानी तोड़कर अपने खेत की तरफ मोड़ लिया। मैंने कहा कि अभी तुम्हारे पानी का समय नहीं हुआ है। इतना सुनते ही अपने हाथ में ली जेली मेरे हाथ पर मारी जिससे मैं जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरते ही सिया ने अपने हाथ में ली हुई कसी मेरे बाएं पैर के पंजे पर मारी। लगभग 2 एकड़ की दूरी पर शोर सुनकर धर्मवीर मेरे बड़े भाई ने जाकर मुझे इन दोनों से छुड़वाया। जय भगवान को खेत में बुला लिया मुझे इलाज के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में ले आए। इस दौरान उन दोनों ने हम दोनों भाइयों के लिए जान से मार देने की बात कही। उन्होंने जमीन बंटवारे की पुरानी रंजिश को लेकर मुझे चोटें मारी। पीड़ित किसान की दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त दोनों किसानों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 324 341 430 506 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |