हमारे बारे में
मैंने सन् 2002 में नारनौंद में एक छोटी सी फोटो स्टूडियो की दुकान से अपने कैरियर की शुरुआत की थी और सन् 2004 में सच कहूं अखबार से हिंदी पत्रकारिता में पार्ट टाइम काम शुरू किया। धीरे-धीरे इस काम में मेरी रुचि बढ़ने लगी और सन् 2009 के बाद में फुल टाइम पत्रकारिता करने लगा। मेरे द्वारा लिखी गई खबरें लोगों को पसंद आने लगी। क्योंकि मेरी अधिकतर खबरें लोगों की समस्याओं से जुड़ी हुई होती है। जिनको लोग पढ़ना पसंद करते हैं। वहीं अप्रैल 2010 में मिर्चपुर गांव में दो समुदायों में झगड़ा हो गया था और राजनैतिक रूप देने के कारण से बहुत ही सुर्खियों में रहने लगा। लेकिन मैंने बिना किसी स्वार्थ व भेदभाव के निष्पक्ष पत्रकारिता की। वहीं समस्याओं पर आधारित मेरी खबरें अधिकारियों तक पहुंची तो समस्याओं का समाधान भी हुआ। वहीं काफी पुलिस मामले भी मेरे द्वारा निष्पक्ष तफ्तीश से सुलझा दिए गए। काफी समाजसेवी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, अधिकारियों व नेताओं द्वारा मुझे अच्छा कार्य करने पर सम्मानित भी किया गया। मैंने शौक के तौर पर शुरू की पत्रकारिता आज मेरे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। अब तक में सच कहूं, हरि भूमि, अमर उजाला, दैनिक सवेरा अखबारों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं और मुझे गर्व है कि जिस राष्ट्रीय अखबार सच कहूं से पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा था आज भी तह दिल से उससे जुड़ा हुआ हूं।
सुनील कोहाड़ पत्रकार


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks