स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जमीन के कागजात के लिए अब इधर उधर नही भटकना होगा

 जमीन के कागजात के लिए अब इधर उधर नही भटकना होगा



हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करेंगें मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन 

हिसार, 20 नवंबर।
भू-मालिको को जमीन के कागजात के लिए अब इधर उधर नही भटकना होगा। इस दिशा में प्रदेश सरकार भू-मालिकों और किसानों को बहुत बड़ी राहत देने जा रही है। प्रदेश में जमीन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन किये जाने की कड़ी  में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन करेंगें। हिसार जिले में भी इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम न सिर्फ जमीन से जुड़े पुराने रिकॉर्ड को  कंप्यूटर स्क्रीन पर ले आएगा बल्कि इसका मैनुअल रिकॉर्ड भी कई दशकों तक पूरी तरह सुरक्षित रह सकेगा। उद्घटान की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने शनिवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर बने मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया।  उन्होंने बताया कि मॉडर्न रिकॉर्ड रूम में गांव अनुसार रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था की गई है। समस्त रिकॉर्ड को स्कैन करके डिजिटल रूप में तैयार किया गया।  मूल रिकॉर्ड को भी धातु निर्मित पेटियों में रखा गया है, ताकि वह सुरक्षित रहे। पेटियों पर बार कोड लगा है, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि किस भूमि मालिक का रिकॉर्ड  किस पेटी में  हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |