स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल माढ़ा बना ओवरऑल चैंपियन

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल माढ़ा बना ओवरऑल चैंपियन



एसबीएस स्कूल के 19 छात्रों का राज्य स्तरीय टीम में हुआ चयन
नारनौंद : जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हिसार के इंडस स्कूल में आयोजित की गई जिसमें माढ़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा और वह प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रहे।
   स्कूल के डायरेक्टर सुनील चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 55 वी जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हिसार में आयोजित की गई थी। अलग-अलग आयु वर्ग में 25 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होना था। जिसमें से एसबीएस स्कूल माढ़ा के 19 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। जिनमें 14 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में सौरभ, गौरांश, लड़कियों में खुशी, तनु, तनीषा महक, तानिया, 17 आयु वर्ग में प्रिंसी, परी, राधिका, संजना, लड़कों में हुनर का चयन हुआ है। 19 आयु वर्ग लड़कियों में पिंकी निशू ,शिक्षा, विजेता, लड़कों में चांद, अमन, रोहित इत्यादि खिलाड़ियों का चयन होने पर स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जल्द ही यमुनानगर में लगने वाले कैंप में हिस्सा लेंगे। स्कूल की प्राचार्य सरोज चहल ने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी एक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हो। इसके लिए स्कूल की कोच मनीषा, डीपी संदीप बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर सुनील चहल, पार्षद सुनील बैरागी, कृष्ण पहलवान, सत्यनारायण, रविंदर, भानु प्रताप, नीतू, विजय, विकास, शारदा इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |