स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल दोपहर 2 बजे पार्टी ऑफिस में मीटिंग

गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल दोपहर 2 बजे पार्टी ऑफिस में मीटिंग 

जयपुर -फेरबदल की चर्चाओं के बीच राजस्थान की गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने शनिवार शाम इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रविवार दोपहर 2 बजे पार्टी ऑफिस में एक मीटिंग बुलाई गई है। इस मसले पर उच्च के राजस्थान प्रभारी अजय माकन और सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों से चर्चा की। इसमें रघु शर्मा और गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। हरीश चौधरी चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

इससे पहले सरकार में एक से ज्यादा पद रखने वाले तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इनमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा शामिल है। तीनों ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |