स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भूख हड़ताल से बढ़ सकती हैं सरकार की मुश्किलें, आज से भूख हड़ताल पर बैठी!

भूख हड़ताल से बढ़ सकती हैं सरकार की मुश्किलें, आज से भूख हड़ताल पर बैठी!

   
   नारनौंद : पिछले एक महीने से आंगनवाड़ी वर्कर तहसील परिसर में मांगों को लेकर आंदोलन कर धरने पर बैठी हुई है। आंगनवाड़ी वर्करों ने वीरवार से सरकार को जगाने के लिए भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। प्रधान जगमति मलिक ने बताया कि वर्करों ने आंदोलन में फेरबदल करके भूख हड़ताल पर बैठ गई है हर रोज अलग-अलग आंगनवाड़ी वर्कर भूख हड़ताल पर बैठेगी। वीरवार के अनशन में पांच वर्कर हैलपर भूख हड़ताल पर बैठाई गई। ताकि सरकार के कानों तक हमारी आवाज पहुंच सके। धरने को सम्बोधित करते हुए महासचिव जगमति मलिक ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। इस मंहगाई के दौरान जो मामूली मानदेय मिल रहा है। उसमें हमारे परिवार का गुजारा नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार शिघ्र हमारी मांगों का समाधान नहीं करती है। तो इस कार्मिक अनशन को भूख-हड़ताल में तब्दील कर दिया जायेगा। आज के धरने में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार संवेदनहीन और महिला विरोधी हैं। बेटी बचाओ का नारा भी सिर्फ दिखावा मात्र है। इस अवसर पर संतोष, माया, सुनील, शारदा, सुनीता, डिंपल, सुमन, यशवंती एकता, सुनीता, ममता, उषा इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |