जिला कबड्डी संघ करवाएगा सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
जिला कबड्डी संघ करवाएगा सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
हिसार : जिला कबड्डी संघ की बैठक खुदारा स्पोर्ट्स फिलिंग स्टेशन पर हुई जिसकी अध्यक्षता पहलवान कृष्ण कुमार गोदारा ने की बैठक में जिला सचिव पहलवान राजेश न्योली ने बताया कि सीनियर जिला स्तरीय सर्कल कबड्डी आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया है। यह सर्कल कबड्डी 14 नवंबर को हिसार के चौधरी लज्जेराम मलिक कबड्डी अकैडमी आयोजित करवाई जाएगी। जो भी खिलाड़ी इस में भाग लेना चाहते हैं वह साथ में अपना आधार कार्ड और 5 फोटो सहित दसवीं कक्षा की मार्कशीट लेकर पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks