स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Haryana-Weather:कल से बढ़ेगी ठिठुरन!

Haryana-Weather:कल से  बढ़ेगी ठिठुरन!

 नवंबर का महीना शुरू ‌होते ही सर्दी हरियाणा में भी अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में सर्द हवाएं चलेंगी, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी. इससे बचने के लिए आपको कंबल, जर्सी और दस्तानों का इंतजाम कर लेना चाहिए।


मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है और हवाओं का बहाव काफी कम रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा भी रह सकता है। इसके चलते अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि इसके अगले दिन यानी 13 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा। जिससे सर्द हवाओं की स्पीड भी बढ़ेगी। इससे मौसम का पारा नीचे गिरेगा और जिससे लोग ठंड की ‌चपेट में भी आ सकते हैं।



विभाग के अनुसार 13 नवंबर के बाद हवाएं 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चल सकती हैं। वहीं सूरज की लुकाछिपी का खेल खेलता रहेगा। जिसके कारण लोग कंपकंपी महसूस कर  सकते हैं।खासकर सुबह-शाम और रात में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। जो लोग मोटरसाइकिल व पैदल खेतों में अपने काम के लिए जाते हैं या ट्रैक्टर से खेतों का काम करते हैं वो‌ कंबल, गर्म जैकेट, दस्ताने और मफलर का इस्तेमाल करना आरंभ कर दें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |