स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

टैगोर विद्यालय के चार छात्रों ने नीट में मारी बाजी

 

टैगोर विद्यालय के चार छात्रों ने नीट में मारी बाजी



 
नारनौंद : टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद के चार छात्रों ने नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रों के इस सराहनीय प्रदर्शन से ग्रामीण अंचल के अन्य छात्रों को भी एक नई दिशा मिली है। स्कूल के संचालक धर्मपाल सिंह ने बताया कि स्कूल के छात्रा मुस्कान नारनौंद ने 720 अंकों में से 671अंक व दीपाली बुडाना ने 671 अंक प्राप्त करके आल इंडिया में क्रमशः1519 और 1480 रैंक हासिल किया। विद्यालय के छात्र रहे आशीष खेड़ी ने 616 व कशिश लोहारी ने 615 अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रों को इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक धर्मपाल सिंह ने अभिभावकों व विद्यालय के अध्यापकों को बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस जरूरत है। उनको तराशने की पिछले काफी सालों से स्कूल के छात्र बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेश के टॉप टेन में अपना स्थान बना रहे हैं। छात्रों की मेहनत से ही वो अपने आप को साबित करने में लगे हुए हैं। यह विद्यार्थियों तथा अध्यापकों की कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों के अटूट विश्वास का ही परिणाम है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |