आंगनवाड़ी वर्करों की अनदेखी का सरकार को भुगतना पड़ेगा खामियाजना - संतोष
आंगनवाड़ी वर्करों की अनदेखी का सरकार को भुगतना पड़ेगा खामियाजना - संतोष
नारनौंद : बुधवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 41वें दिन भी
जारी रहा। बड़े सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी लगाते हुए चेतावनी दी कि
सरकार को जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी करनी चाहिए अन्यथा सरकार को समय
आने पर इसका खामियाजना भुगतना पड़ेगा। धरने की अध्यक्षता जगमति मलिक ने की
और धरने का संचालन सन्तोष व सुदेश ने किया। धरने पर किसान यूनियन के नेता
फूलकुमार पेटवाड़, मोठ से सत्यवान दुहन पहुंचे और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं
की मांगों का समर्थन किया।और हर हाल में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसी भी वर्ग की समस्याओं का हल नहीं करना
चाहती है। हर कदम पर पूंजी पतियों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। आम
आदमी और युवा पीढ़ी बहुत परेशानी में हैं। आज प्रदेश में बेरोजगारों की फौज
की लंबी कतार लग गई है और सरकार जिन भी लोगों को नौकरी दे रही है वह
ठेकेदारी पर था पर दे रही है ऐसे में युवाओं का भविष्य अंधेरे की ओर अग्रसर
है। अगर समय रहते सरकार नहीं चेती तो उसे आगामी लोकसभा चुनाव में खामियाजा
भुगतना पड़ेगा। अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान नरेश तथा योगेन्द्र, सुदेश,
सरोज, प्रेम, सुमन , शीला, धरमदेवी, शारदा ने भी सम्बोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks