स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दादा देवराज जयंती पर मेघावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

दादा देवराज जयंती पर मेघावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित, 14 नवम्बर को अनेक कार्यक्रमों का होगा आयोजन


नारनौंद : कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में लोहान जनहित एवं खेलकूद समिति की एक मीटिंग प्रधान शमशेर लोहान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 14 नवंबर को दादा देवराज की जयंती मनाने का फैसला हुआ। वही अलग-अलग क्षेत्रों में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मेधावी बच्चों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया। इस दौरान अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से एकता व भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा।

               दादा देवराज जनहित एवं खेलकूद समिति के प्रधान शमशेर लोहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दादा देवराज की जयंती 14 नवम्बर को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान हवन यज्ञ, भंडारा, महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अलग-अलग राज्यों से भी लोग मत्था टेकने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में अतुल्य छाप छोड़ कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान एक ब्लड डोनेशन केम्प भी लगाया जाएगा। जिसमे 150 यूनिट रक्त दान का लक्ष्य रखा हुआ है। इस दौरान राजेन्द्र सिंह, चन्द्र, धर्मबीर, सतपाल, महाबीर सिंह, सुरेश कुमार, रामफल, संदीप अधिवक्ता आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |