स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसान महापंचायत 15 को जींद में, नई रणनीति से बनेगा प्रशासन पर दबाव

 किसान महापंचायत 15 को जींद में, नई रणनीति से बनेगा प्रशासन पर दबाव, मामला दर्ज करने से पहले पुलिस जांच में जुटी, हैरान करने वाले तथ्य आए बांटने!


हांसी में किसान 8 नवंबर से एसपी कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठे हैं । आज किसान अपनी मांगों को लेकर हिसार कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेंगे । किसान अपने साथियों पर दर्ज मुकदमों को रद्द करने, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं । किसानों ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए वीरवार को सभी टोल कमेटियों और आसपास के किसान नेताओं को लेकर बैठक की । ये बैठक देर शाम तक चली और बैठक में फैसला किया गया कि इस मामले को लेकर 15 नवंबर को किसान जींद में महा पंचायत का आयोजन करेंगे। जिसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी । इस मामले में किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच एक ही बैठक हुई थी । जो बेनतीजा रही थी। उसके बाद से किसानों ने पक्का मोर्चा लगाकर एसपी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया ।


 पुलिस के मुताबिक इस मामले में उनकी जांच जारी है । जांच केऔ दौरानअ पुलिसत घटना स्थलकीके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जांच में कुलदीप राणा को कोई चोट मारता हुआ कोई भी तथ्य सामने नहीं आया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |