पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव की लिखित परीक्षा से पहले भर्ती आयोग ने किया नया नियम लागू कर
पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव की लिखित परीक्षा से पहले भर्ती आयोग ने किया नया नियम लागू !
चंडीगढ़,
परीक्षा से पहले आवेदकों को आनलाइन अपनी सहमति देनी होगी, जो आवेदक हां कहेगा, उसका ही प्रवेश-पत्र जारी किया जाएगा।
नहीं आप्शन भरने वाले या फिर कोई भी ऑप्शन नहीं देने वालों को प्रवेश-पत्र जारी नहीं होंगे। इसके लिए आयोग की ओर से 11 से 15 नवंबर के बीच पोर्टल पर लिंक दिया जाएगा।
बता दें कि 26 दिसंबर, 27 दिसंबर व 28 दिसंबर को दोनों सत्रों में ग्राम सचिव, रेवेन्यू पटवारी व नहरी पटवारी भर्ती का कॉमन पेपर लिया जाएगा।
आयोग की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि काफी संख्या में युवाओं ने तीनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रखा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks