पहलवान निशा व उसके भाई की हत्या का मुख्य आरोपित दिल्ली से काबू ....
सोनीपत रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की हत्याकांड के मुख्य आरोपितों को तीन दिन में ही सलाखों के पीछे करने में सफलता मिली। इन पर सोनीपत पुलिस ने एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था।
सोनीपत, पहलवान निशा व उसके भाई की हत्या का मुख्य आरोपित दिल्ली से काबू ....
सोनीपत मे पहलवान निशा दहिया व उसके भाई की एक साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने अकादमी के कोच पवन व सचिन पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। ये दोनों घटना को अंजाम देकर मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही कुछ आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें उनको ट्रेस करने में लगी हुई थी। जिनको दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने द्वारका से पकड़ने में सफलता हासिल की है।
आरोपी कोच पवन और सचिन दोनों पकड़े गए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दोनों को हिरासत में लिया।
गोरतलब है कि खरखौदा के गांव हलालपुर में महिला पहलवान और उसके भाई की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपिताें को एसआइटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks