स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

8वीं पास ने बनाया ठगों का गैंग:ऑनलाइन मंगवाई ATM क्लोनिंग मशीन

उत्तर भारत में सक्रिय गिरोह ने दिया वारदातों को अंजाम

5 राज्यों में अंजाम दी वारदातें, हांसी पुलिस ने दबोचा

हांसी- एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को हर रोज ठगी का शिकार करने का गिरोह काफी समय से उत्तर भारत में सक्रिय था। हांसी पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इनके कब्जे से चोरी किए गए एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।


हांसी शहर की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हरियाणा, पंजाब, यूपी, हिमाचल, राजस्थान में ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। ठगों से पुलिस को 12 एटीएम कार्ड, 2 एटीएम क्लोनिंग मशीनें बरामद हुई हैं। ठग पहले एटीएम कार्ड चोरी करते, फिर सॉफ्टवेयर से उसका डाटा चोरी करके क्लोन तैयार करते और खाते से पैसे निकाल लेते। हैरानी की बात है कि ठग सिर्फ 8वीं, 10वीं और 12वीं पास हैं। हांसी पुलिस ने इस मामले में भाटोल रांगड़ान निवासी संदीप, उगालन निवासी सुरेंद्र व मसूदपुर निवासी जोनी को गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |